लोग क्या पूछते हैं
बुनियादी बातें
क्या LOOP ट्रैकिंग ऐप है?
नहीं। यह लोकेशन शेयरिंग है, आपके हाथ में। यह कभी बैकग्राउंड में ट्रैक नहीं करता: लोकेशन सिर्फ़ तब पढ़ी जाती है जब आपका कोई अपना पूछे, और हर बार आपको रसीद मिलती है।
LOOP कहाँ मिलेगा?
Google Play पर, Android 8.0 या नए Android फ़ोन के लिए। यह मुफ़्त है।
क्या अकाउंट चाहिए?
नहीं। LOOP आपको एक रैंडम ID देता है। न फ़ोन नंबर, न ईमेल, न पासवर्ड।
क्या LOOP iPhone पर चलता है?
अभी नहीं। LOOP Android 8.0 या नए Android फ़ोन के लिए है।
क्या यह मुफ़्त है?
हाँ। कोई विज्ञापन नहीं, और आपका डेटा कभी बेचा नहीं जाता।
कौन इस्तेमाल कर सकता है?
18 साल और उससे ज़्यादा उम्र के लोग।
प्राइवेसी
क्या कोई मुझे बिना बताए देख सकता है?
नहीं। हर रिक्वेस्ट पर आपकी हाँ चाहिए, जब तक आपने उस व्यक्ति के लिए “हमेशा” न चुना हो, और दोनों हाल में हर बार रसीद मिलती है।
LOOP मेरे बारे में क्या रखता है?
बहुत कम, और आपकी लोकेशन कभी नहीं। डेटा सुरक्षा पेज पर पूरी सूची है, और प्राइवेसी पॉलिसी में विस्तार (दोनों English में)।
मेरा डेटा कैसे डिलीट करें?
ऐप में: सेटिंग्स → Delete my Loop। ऐप के बिना: प्राइवेसी पॉलिसी में Delete your data देखें।
LOOP का इस्तेमाल
क्या बैटरी ख़त्म होती है?
नहीं। बैकग्राउंड में कुछ नहीं चलता। लोकेशन सिर्फ़ पूछने पर एक बार पढ़ी जाती है।
फ़ोन बदलूँ तो?
सेटिंग्स में बैकअप लीजिए और नए फ़ोन पर रीस्टोर कीजिए। आपकी ID और आपके लोग साथ आएँगे।
क्या सिर्फ़ अनुमानित लोकेशन शेयर कर सकते हैं?
हाँ। हर व्यक्ति के लिए आप सटीक या अनुमानित (लगभग 1 किमी) चुन सकते हैं।
इमरजेंसी में क्या होता है?
SOS बटन थोड़ी देर दबाकर रखें: आपके LOOP के सभी लोगों को तेज़ अलर्ट के साथ आपकी सटीक लोकेशन मिलती है, शेयरिंग रुकी हो तब भी। उसी स्क्रीन से 112 पर कॉल कर सकते हैं।